देश में मोदी सरकार के आने के बाद से भारत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि योग दिवस मनाने की शुरुआत कब और कहां से हुई। इस साल की थीम क्या है और योग के क्या लाभ हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025
आज कल की व्यस्त लाइफ होने के कारण आज के समय में अपने आप को बेहतर शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए योग एक सर्वश्रेठ माध्यम साबित हो रहा है जिसे आज भारत ही नहीं वरन पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है |

मनाने की शुरुआत कब और कहां से –
- साल 2014 के सितंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में अपने संबोधन के दौरान योग दिवस का विचार प्रस्तावित किया था |
- 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों ने सबकी सम्मति से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर अपनी सहमति व्यक्त की
- जिसके बाद 21 जून, 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
21 जून को ही मनाने का कारण भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है, जिसके बाद 21 जून वर्ष का सबसे बड़ा दिन माना जाता है।
योग के लाभ –
योग के कई लाभ हैं, जिनमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार शामिल है। नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है, लचीलापन बढ़ता है, मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है, और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके अतिरिक्त, योग एकाग्रता, ऊर्जा के स्तर और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकता है।
सामान्य योग आसनों में भुजंगासन, वज्रासन, शवासन, और ताड़ासन शामिल हैं। ये आसन शुरुआती लोगों के लिए उपयुक्त हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये सभी कैसे करने है इसके लिए आप नीचे दी गयी संलग्न वीडिओ में देख सकते है |
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम-
हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक विशेष विषय पर आधारित होता है। इस वर्ष योग दिवस की थीम है Yoga for One Earth, One Health यानी एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग। यह थीम पृथ्वी पर प्र्त्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए योग को प्रोत्साहित करने पर आधारित है।
तो साथियो इस 21 जून को सफल बनाते हुए हम अपनी व्यस्त जिंदगी में रोज़ थोड़ा सा समय योग के निकालते हुए हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे |
जय हिन्द